न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:30:30+05:30उद्यमियों ने प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी पीएनजी और स्मार्ट मीटर की समस्या
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:27:55+05:30प्रभारी मंत्री मीडिया ब्रीफिंग में टालते रहे सवालों को नगर संवाददाता गाजियाबाद (युग करवट)। मंगलवार को जिले में यूपी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरूण ने शिरकत की। इस दौरान मीडिया ब्रीफिंग रखी गई। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री पत्रकारों के सवालों का गोलमोल जवाब देते रहे और कई सवालों को उन्होंने टाल दिया। उनसे सबसे पहले शहर में बढ़ते हाउस टैक्स को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले पर अपना निर्णय ले लिया है, हाउस टैक्स बढ़ाया जाएगा लेकिन जनता को ध्यान में रख कर। हालांकि सरकार ने हाउस टैक्स को लेकर क्या निर्णय लिया है, किस तरह का टैक्स की दरें रखी जाएंगी, इसको लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ यही कहा कि जनता के हित में निर्णय लिया जाएगा। उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि एक ओर टैक्स कम करने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर अभी भी लोगों को बढ़े टैक्स के बिल भेजे जा रहा हैं। इसको लेकर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनसे स्मार्ट मीटर के प्रीपैड कनेक्शन को लेकर सवाल किए गए। तो उन्होंने पूर्व सरकार में बिजली की कमी की बात कहकर सवाल को टाल दिया गया, उनसे फिर उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सवाल किया गया तो उसका कोई जवाब प्रभारी मंत्री के पास नहीं था, उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि प्रक्रिया में समय लगेगा। इस दौरान लगातार प्रभारी मंत्री से हाउस टैक्स और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल किए जाते रहे, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का स्पष्टï जवाब नहीं दिया। मीडिया के लगातार सवाल होने के चलते कुछ समय बाद ही प्रेसवार्ता को समाप्त कर दिया गया। करीब आधा घंटे चली इस प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री सरकार की उपलब्धियों व पूर्व सरकारों की विफलता पर बात करते दिखे, लेकिन जनता से जुड़े सवालों को उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:22:24+05:30राष्टï्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त ३ और अभियुक्त गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:11:07+05:30सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 133 शिकायतों में से हुआ महज दस का निस्तारण
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:08:57+05:30थर्मोकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड को मिला प्रादेशिक पुरस्कार
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:08:02+05:30जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में गाजियाबाद से जाएंगी 350 बसें, 500 वाहन गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद भाजपा ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश भी पहुंचे। सुभाष यदुवंश ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि नए भारत की नई पहचान है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गाजियाबाद महानगर इस अवसर को जन-जन के उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। महानगर के सभी 20 मंडलों के अध्यक्षों, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता इस रैली में संगठित रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम की रैली में गाजियाबाद से 350 से अधिक बसें, 500 से अधिक निजी वाहन और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जाएगा।
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:05:25+05:30सैंकड़ों घरों की कटी बिजली, लोगों ने किया गोविंदपुरम बिजली घर पर हंगामा
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:01:52+05:30आज शहर में रहेंगे प्रभारी मंत्री, विकास भवन में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T10:58:49+05:30हथियारों की बरामदगी के लिये सुहेल को लेकर मेरठ पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-23T11:53:55+05:30गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी: सैनिक संस्था