गाजियाबाद (युग करवट)। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्टï्रीय महासचिव रवि वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व सांसद राज बब्बर से मुलाकात कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संगठन की भेंट कराने की बात कही। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज बब्बर को एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें स्वर्णकार समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों पर चर्चा के लिए राहुल गांधी से समय दिलाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री राहुल वर्मा, लियाक़त अली, रामगोपाल वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा एवं अनिष वर्मा भी उपस्थित रहे।