गाजियाबाद (युग करवट)। नगर पालिका पिलखुवा के चेयरमैन विभू बंसल आजकल शहर के हर कार्यक्रम में दिखाई दे रहे हैं। विभू बंसल ने पहले होर्डिंग्स लगाकर अपनी मजबूत एंट्री का अहसास कराया। लाइनपार क्षेत्र हो या पुराना शहर हो विभू बंसल हर कार्यक्रम में बुलाये जा रहे हैं और वो हर कार्यक्रम में पहुंच भी रहे हैं। लगातार रोज कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। लोग भी उनका दिल से स्वागत कर रहे हैँ। विभू बंसल की सक्रियता से टिकट के दावेदारों में हडक़ंप मचा हुआ है। आपको बता दें विभू बंसल बहुत ही व्यवहारिक और सभी को साथ लेकर चलने वाले राजनेता हैं।
पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल ने अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ नई बस्ती में नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। यहां उन्होंने लोगों से प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनहित के मुद्दों व विकास कार्यो को लेकर चर्चा की और मौजूद लोगों के सुझाव भी सुने। विभु बंसल इस दौरान जहां-जहां भी पहुंचे, वहां समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस संवाद के दौरान पार्षद सुरेन्द्र नागर, सतेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, रामगोपाल, कल्लू, मनीष चौधरी, अंशुल, हिमांशु मिश्रा, प्रशांत, सुनील कुमार, संजय कुमार, निशांत, शुभम तोमर, संजीव कुमार, दिनेश सोम, मुकेश भाटी, विश्वास वर्सने, राकेश प्रकाश, शोभित गुप्ता, सौरभ मौजूद रहें।
इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन विभु बंसल ने विजयनगर स्थित शंकरपुरी वार्ड-25 में पार्षद कन्हैया के आवास पर क्षेत्र के नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर लोगो ने अपनी बात रखी और खुलकर संवाद किया गया। इस दौरान चंद्रपाल, सोनू, वीरसिंह, उदित सतनामी, इंद्रजीत सैन, विनय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, मोनू, मुरारी, राहुल, संजय आदि मौजूद रहे।