गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पूठड़ी में रहने वाले नकुल के मकान पर बाईक सवार लोगों ने गोलियां चलाई। इस फायरिंग के दौरान किसी पक्ष को गोली तो नहीं लगी लेकिन गांव में दहशत का माहौल जरूर कायम हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही निवाड़ी थाने के एसओ अंकित कुमार चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। उसके बाद एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक पूठड़ी गांव में रहने वाले नकुल नामक व्यक्ति ने गांव के ही चीनू भटï्टी आदि ने उसके मकान पर आकर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस संदर्भ मे एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहां यह घटना संदिग्ध दिखाई दे रही है वहीं यह पता भ्ी पता चला कि वाद व प्रतिवादी पक्ष में दो साल पहले भैंस बुग्गी रेस को लेकर झगड़ा हुआ थ।
जिसका अभियोग भी पंजीकृत हुआ था। श्री गौतम ने बताया कि इस घटना के पीछे भी वही रंजिश दिखाई दे रही है।