गाजियाबाद (युग करवट)। कुशलिया गांव में आज फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। गांव के खसरा संख्या 1061 पर रास्ता है। इस मामले की डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जांच कराई तो खुलासा हुआ कि इस जगह पर यामीन पुत्र गनी ने अवैध कब्जा कर फैज ए आम मदरसा मिस्बाह उल उलम मदरसा बनाया गया है। यामनी की मौत हो चुकी है लेकिन अभी भी मदरसे पर अवैध कब्जा है। इसकी बाजारी कीमत करीब एक करोड़ है। जांच के बाद डीएम के निर्देश पर आज इस अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराया गया।