गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के टैक्स में छूट को बढ़ाकर महापौर सुनीता दयाल ने शहर वासियों को दीपावली का उपहार दिया है। नगर निगम के टैक्स में तीस नवंबर तक छूट बढ़ा दी गई है। शहर के समस्त सम्पत्ति कर दाताओं को अपने-अपने भवनों पर निर्धारित सम्पत्तिकर नगर निगम कोष में जमा कराना होता है। अधिनियम व सदन द्वारा निम्नानुसार छूट के प्रावधान के अंतर्गत वर्तमान प्रस्थिति में संभाविक छूट को महापौर सुनीता दयाल ने दिनांक 30 नवम्बर तक सम्पत्तिकर में 20 प्रतिशत, कूड़ा पृथक्करण में 10 प्रतिशत, ब्याज पर 12 प्रतिशत, ऑनलाइन पेमेंट पर 2 प्रतिशत व पुराने भवन पर छूट की समयावधि बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती सुनीता दयाल हमेशा जनता के साथ खड़ी रही हैं।