गाजियाबाद (युग करवट)। मुरादनगर थाने के एसओ कृष्ण कुमार मौर्य की टीम ने पेरीफेरल एक्सप्रैसवे के उतार के पास ऑटो गैुंग के साक हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ऑटो गैंग के जिय शातिर लुटेरे के पर में गोली लगी है उसका नाम करन निवासी गली नंबर १८ फेज १० शिव विहार करावलनगर दिल्ली है। श्री सिंह ने बताया कि इस बदमाश ने अपने साथी पुनित शर्मा, जतिन मित्तल और अनुराग गुप्ता के साथ मिलकर मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली थी। एसीपी ने बताया कि इस बदमाश के पास से लूटी गई रकम में से शेष बचे ७०० रुपये, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और लूट में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ।