गाजियाबाद (युग करवट)। त्यागी जागृति समिति ने आगामी एमएलसी व विधानसभा चुनाव वह संघठनात्मक व्यवस्था में त्यागी समाज को उचित महत्व नहीं दिए जाने पर चिंता जाहिर की गई।
संगठन के अध्यक्ष प्रेमचंद त्यागी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से त्यागी समाज को राजनीतिक पार्टीयों और विशेषकर भाजपा द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। भाजपा की इस सोच के खिलाफ समाज में बहुत भारी रोष है। जबकि हर तरह के चुनाव में त्यागी समाज पूर्णतया एकत्रित होकर भाजपा को वोट करता है। भाजपा त्यागी समाज को टेक इट फॉर ग्रांडेड वाले फार्मूले पर चल रही है। पार्टी संगठन से लेकर जन प्रतिनिधित्व तक कहीं भी त्यागी समाज को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है। एमएलसी व अन्य चुनावेंमें अपने समाज के लिए लड़ेंगे। समाज के लोगों के विषय में जो पार्टी चिंतन करेगी उसी का समर्थन करेंगे। इस अवसरपर अनिल त्यागी, सोमेंद्र त्यागी, एडवोकेट शैलेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।