गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में हुई चोरी हुई। चोर ने लगभग दो करोड़ के जेवरात व कैश के अलावा गिन्नी चुराकर ले गया। चोरी की यह वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही जहां एसएचओ कविनगर व सैक्टर ३ हलका प्रभारी ऐशपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुट गये वहीं एसीपी सूर्यबली मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके शोरूम के प्रबंधक एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि चोरी को अंजाम इसी शोरूम के कर्मचारी नितिन वर्मा ने दिया है। वहां पर लगी सीसीटीवी कैमरे खंगालने व रात के समय सुरक्षा डï्यूटी दे रहे दो सिक्योरिटी गार्ड से की गई पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई कि चोरी करने से पहले नितिन वर्मा ने उोनों सिक्योरिटी गार्ड को शराब पिलाई। उसके बाद उनके पास रखी तिजोरियों की चाबी निकालकर कर्मचारी ने शोरूम में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर लिया।