गाजियाबाद (युग करवट)। भोजपुर थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप निवासी तलहेटा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि तलहैटा निवासी किसान नेता कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब वह खेत से आ रहे थे तो उसी समय रास्ते में घात लगाये कुछ लोगों ने न केवल उनके ऊपर जानलेवा हमला किया बल्कि उनके ऊपर गोली भी चलाई।