ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हिंदू धर्म के महान ऋषि हैं।
उन्हें संस्कृत साहित्य का आदिकवि कहा जाता है। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना की थी। जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों का विस्तार से वर्णन किया है। इस महाकाव्य में सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य, करुणा और मर्यादा जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इस मौके पर सुधीर भाटी, जगवीर नंबरदार, अकबर खान, कपिल ननका, हरवीर बाल्मीकि, कुलदीप भाटी, लाल सिंह गौतम, मुकेश बाल्मीकि, बालेश्वर बाल्मीकि, मेहंदी हसन, वकील सिद्दकी, रूबी नागर, हरपाल सिंह, गजेंद्र भाटी, रजनीश रोसा, शिमला सागर, सत्यप्रकाश नागर, विजय गुर्जर, सोनू सेन, भुरू चंदीला, सुबोध भाटी, दिनेश बाल्मीकि, रविन्द्र बाल्मीकि, सतीश गौतम आदि मौजूद रहे।