गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम की आज हुई बैठक में 3510 करोड़ की आय और 2954 करोड़ व्यय का बजट पास कर दिया गया। इस साल नगर निगम को 526 करोड़ की आय होगी। नगर निगम बोर्ड की बैठक की शुरूआत ही हंगामे से हुई। पार्षद राजीव शर्मा ने विज्ञापन टैक्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विज्ञापन टैक्स मात्र 15 करोड़ रखा गया है। शहर की जनता पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है और विज्ञापन वालों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले समिति बनाने की बात कही गई थे वो आज तक नहीं बनी। रेवान्यु बढ़ाने के लिए नगर निगम के अधिकारी कोई काम नहीं कर रहे हैं। इंदिरापुरम से टैक्स वसूली की जानी चाहिए मगर ऐसा नहीं किया जा रहा है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि कुछ वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं। सभी वार्ड में एक समान विकास कार्य होने चाहिए। कहा गया कि नगर निगम के पास भरपूर निधि है मगर काम नहीं हो रहे हैं। कई पार्षदों के साथ पूनम भारद्वाज ने की भी इस बात का समर्थन किया। इस पर मेयर ने एतराज जताते हुए कहा कि आपके वार्ड में 10 करोड़ का काम हो चूका है फिर ऐसा क्यों कह रही हो। निगम के ऑडिट आपत्ति 4019 आई थी जिसमे 1500 का निस्तारण हो चूका है। प्रसताव रखा गया कि कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को 1-1 करोड़ रूपये विकास कार्य के लिए अलग से फंड दिया जाए।इस प्रस्ताव पर खूब हंगामा हुआ। पार्षद सुनील यादव ने कहां के यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी तानाशाई नहीं चलने दी जायेगी, पार्षद मनोज त्यागी ने कहा कि जब सभी वार्ड में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तो अलग से फंड की जरूरत नहीं है। राजीव और परवीन चौधरी ने गुंडागर्दी शब्द का विरोध किया। पार्षद सचिन डागर ने कहा की टंकी से पानी सुबह शाम आएगा बाकि दिन क्या होगा कैसे पानी मिलेगा।