गाजियाबाद (युग करवट)। पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल ने गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लाइनपार का तूफानी किया। श्री बंसल ने प्रताप विहार में चाय पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के अनेक सम्मानित एवं प्रबुद्ध लोगों के साथ सामाजिक विषयों, क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, प्रदीप जादौन, तेजस चौहान, परमवीर शर्मा, लाल बहादुर सिंह, जसवंत राणा, हेमा नेगी, शिखा सिंह, हरजीत कौर, प्रमोद चौहान, हरिओम शर्मा, अंबुज सिंह चौहान, अजय शर्मा, सुंदरलाल भाटी, सुरेश सिंह, नरेंद्र सिंह चौधरी, सलेक चंद्र शर्मा, संतोष सिंह, राजीव चौहान एवं राकेश चौहान उपस्थित रहे।