गाजियाबाद (युग करवट)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों की प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में लगाई गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतितथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने किया।
इस दौरान मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी मौजूद रहे। सभी ने योजनाओं से सम्बंधित लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, ग्रामीण नियंत्रण, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, एक जनपद एक व्यंजन, पशु चिकित्सा विभाग, कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, सीडीओ कुमार सौरभ, सीएमओ सुरेश चंद वैश्य, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डे, डीडीओ प्रज्ञा श्रीवास्वत, डीपीआरओ जाहिद हुसैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।