नोएडा (युग करवट)। थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी हत्या कर दी। आज सुबह थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव में रहने वाले मोहित पुत्र अनूप ने अपनी पत्नी कविता (30 वर्ष) की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों ने करीब 9 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। दोनों के प्रेम विवाह से नाराज होकर घर वालों ने उन्हें लक्ष्मी नगर कॉलोनी में एक प्लाट लेकर दे दिया था। दोनों के एक बेटा और बेटी पैदा हुए थे। बेटी की उम्र 8 वर्ष है, जबकि बेटे की उम्र 6 वर्ष है। दोनों मदिरा पीने के आदि थे। आज सुबह को दोनों के बीच झगड़ा हुआ तथा पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है।