नोएडा (युगकरवट)। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस के जांबाज अधिकारी अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा आज रिटायर्ड हो रहे हैं। वह 1991 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने नोएडा में पूर्व में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में लंबे समय तक कार्य किया था। इसके बाद वह नोएडा एसटीएफ में रहे, और तीसरी बार उनकी पोस्टिंग नोएडा में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के रूप में हुई। लगभग 2 वर्षों तक वह यहां पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई आपराधिक वारदातों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। उनका मृदुल स्वभाव, हर व्यक्ति से मिलने की कार्यप्रणाली सबको उनकी ओर आकर्षित करती है। उनके रिटायरमेंट पर पुलिस विभाग के लोग भी काफी मायूस हैं। क्योंकि पुलिस विभाग का हर व्यक्ति उनसे अपनी बात कहने की क्षमता रखता था।
चाहे वह छोटा अधिकारी हो या बड़ा।