भारत स्वदेशी जहाज तैयार करने पर खर्च करेगा 70 हजार करोड़न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:28:44+05:30
डिप्टी सीएम ने किया उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटनन्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:28:20+05:30
प्रभारी मंत्री मीडिया ब्रीफिंग में टालते रहे सवालों को नगर संवाददाता गाजियाबाद (युग करवट)। मंगलवार को जिले में यूपी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरूण ने शिरकत की। इस दौरान मीडिया ब्रीफिंग रखी गई। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री पत्रकारों के सवालों का गोलमोल जवाब देते रहे और कई सवालों को उन्होंने टाल दिया। उनसे सबसे पहले शहर में बढ़ते हाउस टैक्स को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले पर अपना निर्णय ले लिया है, हाउस टैक्स बढ़ाया जाएगा लेकिन जनता को ध्यान में रख कर। हालांकि सरकार ने हाउस टैक्स को लेकर क्या निर्णय लिया है, किस तरह का टैक्स की दरें रखी जाएंगी, इसको लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ यही कहा कि जनता के हित में निर्णय लिया जाएगा। उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि एक ओर टैक्स कम करने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर अभी भी लोगों को बढ़े टैक्स के बिल भेजे जा रहा हैं। इसको लेकर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनसे स्मार्ट मीटर के प्रीपैड कनेक्शन को लेकर सवाल किए गए। तो उन्होंने पूर्व सरकार में बिजली की कमी की बात कहकर सवाल को टाल दिया गया, उनसे फिर उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर सवाल किया गया तो उसका कोई जवाब प्रभारी मंत्री के पास नहीं था, उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि प्रक्रिया में समय लगेगा। इस दौरान लगातार प्रभारी मंत्री से हाउस टैक्स और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल किए जाते रहे, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का स्पष्टï जवाब नहीं दिया। मीडिया के लगातार सवाल होने के चलते कुछ समय बाद ही प्रेसवार्ता को समाप्त कर दिया गया। करीब आधा घंटे चली इस प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री सरकार की उपलब्धियों व पूर्व सरकारों की विफलता पर बात करते दिखे, लेकिन जनता से जुड़े सवालों को उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:27:55+05:30
एनएचएआई के खाते में एक और उपलब्धि, स्टॉक एक्सचेंज में हुआ सूचीबद्घ मुंबई (युग करवट)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का पहला सार्वजनिक निर्गम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुआ। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई द्वारा प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का शुभारंभ किया। जो बीएसई पर सूचीबद्ध हुआ और निवेशकों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिला। सूचीबद्धकरण कार्यक्रम सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई के चेयरमेन संतोष यादव तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। चेयरमेन संतोष यादव ने बताया कि आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह लगभग 14 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के निवेशकों ने भाग लिया। यह मजबूत सब्सक्रिप्शन भारत की विकास गाथा, वित्तीय बाजारों की मजबूती और भारत सरकार के पारदर्शी और सुधार-उन्मुख परिसंपत्ति मुद्रीकरण कार्यक्रम में निवेशकों का अटूट विश्वास रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य कुशल पूंजी पुनर्चक्रण और त्वरित अवसंरचना विकास है। एनएचएआई प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रचालनगत परिसंपत्तियों का मूल्य बढ़ाना है, साथ ही विशेष रूप से खुदरा और घरेलू निवेशकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला, दीर्घकालिक निवेश अवसर प्रदान करना है। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने और देश में अवसंरचना वित्तपोषण प्रणाली को और सुदृढ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:24:29+05:30
राष्टï्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त ३ और अभियुक्त गिरफ्तारन्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-25T11:22:24+05:30
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 133 शिकायतों में से हुआ महज दस का निस्तारणन्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:11:07+05:30
थर्मोकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड को मिला प्रादेशिक पुरस्कारन्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:08:57+05:30
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में गाजियाबाद से जाएंगी 350 बसें, 500 वाहन गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद भाजपा ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश भी पहुंचे। सुभाष यदुवंश ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि नए भारत की नई पहचान है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गाजियाबाद महानगर इस अवसर को जन-जन के उत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। महानगर के सभी 20 मंडलों के अध्यक्षों, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता इस रैली में संगठित रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम की रैली में गाजियाबाद से 350 से अधिक बसें, 500 से अधिक निजी वाहन और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जाएगा।न्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:08:02+05:30
सैंकड़ों घरों की कटी बिजली, लोगों ने किया गोविंदपुरम बिजली घर पर हंगामान्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:05:25+05:30
आज शहर में रहेंगे प्रभारी मंत्री, विकास भवन में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकनन्यूज डेस्क, युग करवट2026-03-24T11:01:52+05:30













