ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। अयोध्या लोकसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैडा गांव में समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला महासचिव सुधीर तोमर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रहा आज देश का नौजवान सडक़ पर है लेकिन निरंकुश सरकार उनसे बात करने की बजाय उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है। दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज भाजपा की हिटलरशाही का उदाहरण है। इस मौके पर सुरेश यादव, संजय यादव, मनोज यादव, भूपेंद्र यादव, आशिक यादव, भुवनेश यादव, व आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।