प्र्रमुख अपराध संवाददाता
मेरठ (युग करवट)। एसएसपी ने भारी फेर बदल करते हुए अधिकांश एसएचओ, एसओ के कार्यक्षेत्र में बदलावकर दिया। जानकारी के अनुसार कप्तान ने एसएचओ खरखौदा समयपाल सिंह को कोतवाली, एसएचओ देहली गेट अतुल कुमार सिंह को टीपीनगर, पुलिस लाइन में तैनात मुकेशकुमार चौहान को एसएचओ दौराला, एसएचओ कातवाली पंकज कुमार सिंह को किठौर, एसएचओ टीपीनगर अरूण कुमार सिंह को सरधना, एसएचओ दौराला सुमन कुमार सिंह को कंकरखेड़ा, एसएचओ मवाना ब्रहï्म कुमार त्रिपाठी को एसएचओ मुंडाली, एसएचओ जानी गौरव कुमार बिश्नोई को एसएचओ सिविल लाइन, एसएचओ थाना साइबर क्राइम को एसएचओ मेडिकल, एसएचओ मेडिकल हरिओम सिंह को एसएचओ थाना साइबर क्राइम बनाया है। इसके अलावा एसएचओ किठौर सुबोध कुमार सक्सैना, एसएचओ एएचटीयू रविंद्र कुमार सिंह व एसएचओ कंकरखेड़ा जितेंद्र सिंह का ट्रांसफर गैर जनपद होने की वजह से उन्हें कप्तान ने लाइन भेज दिया। वहीं उन्होंने एसएचओ फलावदा पूनम कुमार को अतिरिक्त निरीक्ष सिविल लाइन, चौकी प्रभारी कस्बा खरखौदा अजय अवाना को एसओ खरखौदा, एसओ परतापुर अजय शुक्ला को एसओ लोहियानगर, एसओ सिविल लाइन अरूण भाटी को एसओ नौचंदी, चौकी प्रभाी कचहरी विशाल कुमार को एसओ लिसाड़ी गेट, एसओ लोहियानगर सुमित तोमर को थानाध्यक्ष एएचटीयू थानाध्यक्ष सरूरपुर गौरव सिंह को एसओ फलावदा, एसएसआई टीपी नगर दुष्यंत कुमार को एसओ हस्तिनापुर, एसएसआई कंकरखेड़ा राम प्रकाश को एसओ सदर बाजार और अपने पीआर अजयदीप को एसओ जानी बनाया है। वहीं एसओ मुंडाली देवेंद्र कुमार मिश्र को एसओ मवाना बनाया है।