हाल-ए-शहर पर जवाब आया है
गाजियाबाद (युग करवट)। दिनांक 25 जुलाई के युग करवट के अंक में प्रकाशित आशित च्रदंमुनी त्यागी के नियमित कॉलम हाल-ए-शहर पर विधायक संजीव शर्मा ने संज्ञान लेकर जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि महामाया स्टेडियम में खिलाडिय़ों की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिख गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां एथलीट्स की आवश्यक सुविधाओं पर काम शुरू हो जाएगा। दरअसल 25 जुलाई को हाल-ए-शहर में खिलाडिय़ों के नाम पर दम सूख गया है शीर्षक से लिख गया था। इसमें लिखा था कि महामाया स्टेडियम में एथलीट्स की बात पर कोई बोलने वाला नहीं है। ना सत्ता पक्ष ना विपक्ष कोई एथलीट्स की बात पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। इस पर शहर विधायक ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पत्राचार कर चुके हैं। उन्हीं की पहल पर पहले चरण में स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक व बैडमिंटन कोर्ट का काम हुआ है। शासन से करीब 17 करोड़ रुपए महामाया स्टेडियम के लिए स्वीकृत कराए गए हैं। खेल अधिकारी से वह खुद लगातार संपर्क में हैं। मुख्य विकास अधिकारी से भी बात की है। विधायक संजीव शर्मा ने बताया वह शीर्घ ही लांग जंप, हाई जंप, जैकलीन, डिसकस थ्रो, व रनिंग टै्रक के लिए भी पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद खेेलों का बहुत सम्मान करते हैं। खिलाडिय़ों को अब तक हुई असुविधा के लिए खेद है, मगर जल्द ही उन्हें सभी सुविधाएं मिलेंगी।
डूंडाहेड़ा में जमीन है गलत बोला नगर निगम ने
गाजियाबाद (युग करवट)। विधायक संजीव शर्मा ने डूंडाहेड़ा में श्मशान घाट बनाने के लिए विधानसभा की याचिका समिति में मामला दर्ज कराया था। समिति ने इस मामले में नगर निगम से जवाब तलब किया था। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव समिति के सामने पेश हुए थे। उन्होंने समिति का बताया कि डूंडाहेड़ा में श्मशान घाट बनाने के लिए जमीन नहीं है। इस संबंध में विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिाकरी ने झूठ कहा है। डूंडाहेड़ा में नगर निगम के बहुत जमीन है। नगर निगम अधिकारी के जवाब के खिलाफ वह समिति में दोबार जाएंगे।