नोएडा (युग करवट)। छात्र आंदोलन के समर्थन में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहीं समाजवादी पार्टी महिला सभा गौतमबुद्धनगर की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव को पुलिस ने सेक्टर-51 के होशियारपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद डॉ. शशि यादव ने बयान जारी कर सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता चाहे जितनी ताकत लगा ले, लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया नहीं जा सकता।