सिवालखास में हुए रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
मेरठ (युग करवट)। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पूठखास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी रहे।
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने केसी त्यागी को गदा भेंट की। क्षेत्र की जनता की ओर से डॉ. देवेंद्र गौतम, विनोद गौतम, राजू गौतम एवं संगीता सहित जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने केस. त्यागी को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है। उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के आदर्शों एवं संघर्षों को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगत सिंह कल्याणपुर ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार, मोनू ढिंडाला एवं योगेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह बिड्डी, संगीता दोहरी, विधायक गुलाम मोहम्मद, अभिषेक चौधरी, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, कुलदीप उज्ज्वल, मनोज राठी, प्रवीण कुमार,राजेंद्र शर्मा, सुखबीर सिंह गठिना, दीपक तोमर, अतीर रिजवी, रणवीर त्यागी, विक्रम त्यागी, नीलम तोमर, यशवीर सिंह, ज्योति शर्मा, बीना सिंह, डॉ. देवेंद्र गौतम, योगेंद्र पतला, रामपाल चौधरी, विनोद गौतम, नरेंद्र जाटव, अशोक चौधरी, मोहित जटपुरा, ओमकार भदौड़ा, नरेश कुमार मल्लापुर, विनय मल्लापुर, विनय तोमर, वेदपाल जानी, कुलदीप हुड्डा, दीपक प्रधान, रमेश धामा, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह रोहटा, रघुराज सिंह, शहाबुद्दीन सैफी, रोहित सेन, कुसुम पाल, दिनेश पाल, रामकृष्ण पाल, अनुराग, अवधेश दीक्षित, नानक चंद शर्मा, अनिल पंडित, मयंक त्यागी, प्रमोद त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रदीप मुखिया, कृष्ण पाल, विनोद चौधरी, सूबेदार संदेश कुमार, ओंकार शर्मा, अजय सिंह, प्यारेलाल मलिक, देवेंद्र मलिक, टीवी वर्मा एवं अजय पाल उपस्थित रहे।