मेरठ (युग करवट)। मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद का हाईवोल्टेज ड्रामा सडक़ पर देखने को मिला। कचहरी के बाहर आईफोन को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के साथ मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान सडक़ पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही।