गाजियाबाद (युग करवट)। अंबिका सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीसरा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। विधिवत शिविर का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पार्षद शीतल चौधरी ने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।