गाजियाबाद (युग करवट)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाईन चौकी के पास सडक़ पारकर रहे वित्त मंत्रालय में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात अंकित नागर निवासी ५३९ के प्रताप विहार रेलवे रोड दादरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल मुख्य आरक्षी अंकित कुमार नागर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।