नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पैकेजिंग इम्पलाई यूनियन गाजियाबाद के कर्मिकों ने मेंबर्स होली फेथ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र द्वारा 44 स्थाई कर्मियों को बर्खास्त करने के विरोध में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कम्पनी ने प्रतिष्ठान के मुख्यद्वार पर एक नोटिस चस्पा कर 82 स्थाई श्रमिकों में से 71 स्थाई कर्मियों का स्थानांतरण छतीसगढ़, पंजाब आदि में कर दिया। जिसे लेकर कर्मियों ने विरोध जताया तो कम्पनी ने 44 कर्मचारियों को बर्खास्त कर 60 ठेका श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है जो नियमविरूद्घ है।
कर्मियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए इस मामले में सम्मानजनक समझौता कराए जाने, स्थाई श्रमिकों की पुर्न बहाली व नौकरी के पुराने क्रम में डयूटी पर बुलाए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, महामंत्री श्रीकृष्ण सिंह आदि कर्मिक मौजूद रहे।