प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-२४ पर नेक्सा शोरूम के सामने ट्रकने बाईक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीकविनगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर जांचकरनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की शिनाख्त पिलखुवा हापुड़ निचासी प्रवीण पुत्र ओमपालके रूप में हुई। पुलिस ने ट्रकव चालक को पकड़ लिया है। यह हादसा उस समय हुआ कि जब प्रवीण लाल कुंआ की तरफ से हापुड़ की और जा रहा था।