प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। हिन्दू रक्षा दल के राष्टï्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी उर्फ भुपेंद्र सिंह की कई दिनों ने रैकी कर रहे एक संदिग्ध को एचआरड़ी के कार्यकर्ताओं ने वेव सिटी थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। उसके बाद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दकर सस्पेक्ट को वेव सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक सस्पेक्ट के पास से जम्मू कश्मीर नंबर की कार भी बरामद हुई है। यह जानकारी देते हुए एचआरडी के राष्टï्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि उनकी रैकी कर रहा सस्पैक्ट उस समय पकड़ा गया कि जब वो उनका पता पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को पकडक़र उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस सस्पैक्ट से गहन पूछाताछ करके यह पता करने क प्रयास कर रही है कि संदिग्ध का असली मकसद क्या था और उसके द्वारा की जा रही रैकी के पीछे का साजिकर्ता कौन है। उधर जब इस संदर्भ में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि यूं तो इस मामले में कोई तहरीर तो नहीं मिली है लेकिन पुलिस की कई विंग संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।