गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरी कॉलोनी के पास हुए हादसे के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात आरक्षी २९ वर्षीय प्रभात शर्मा की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ कि जब वह गाजियाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोग्राम में लगने वाली वीआईपी डï्यूटी के लिये प्रोग्राम स्थल की और जा रहे थे। वह जैसे ही गोविंदपुरी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। नई मण्डी थाना क्षेत्र की गांधीनगर कॉलोनी में रहने प्रभत शर्मा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।