वुडहिल के सीएमडी विवेक भाटी ने किया स्वागत
गाजियाबाद (युग करवट)। राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के रूप में गुणवत्ता एवं व्यवहारिकता में उत्तराखंड एवं कई अन्य राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी वुडहिल के सीएमडी विवेक भाटी का अपना एक अलग व्यवहार है। यही कारण है कि उनके जिससे भी संबंध हैं वो अटूट हैं। इसका एक प्रमाण कल उस समय मिला जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यस्त होने के बाद भी जब गाजियाबाद आये तो उन्होंने राजनगर स्थित प्रशांत चौधरी के निवास पर पहुंचे।
जहां पर पूर्व विधयक प्रशांत चौधरी, वुडहिल के सीएमडी विवेक भाटी ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने पुराने पारिवारिक एवं आत्मीय संबंधों को निभाया। प्रशांत चौधरी उनकी पत्नी पूर्व विधायक हेमलता चौधरी ने पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। वुडहिल के सीएमडी विवेक भाटी ने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर वुडहिल के डायरेक्टर सिद्घार्थ चौधरी, रोहन चौधरी और करणवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमलता चौधरी, रेखा चौधरी, प्राची, गौरी और तमन्ना सहित परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यहां ये भी उल्लेखनीय है कि विवेक भाटी के व्यवहार की सभी सराहना करते हैं और वो हमेशा दिल से रिश्ते निभाते हैं।