कथावाचक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये अधिवक्ताओं ने सीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करके दिया ज्ञापन
गाजियाबाद (युग करवट)। आज पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं व यादव सामज के लोगों ने सीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करके भगवान कृष्ण के खिलाफ अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये एक ज्ञापन भी दिया।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। यह कहना है वरीष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव का। श्री यादव ने कहा कि मानसिक विकृति वाले ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करते हुए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का अपमान करने और पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो यदुवंशीं शांत नहीं बैठेंगे। मानसिक विकृति से परिपूर्ण धीरेंद्र शास्त्री को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो यादव समाज सडक़ों पर उतरकर प्रचंड प्रदर्शन व आंदोलन करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा की सनातनी मानसिकता कहां चली गई। हिन्दुओं के भगवान कृष्ण के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणीं करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे से क्यों हिचकिचा रही है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नाहर सिंह यादव, वरीष्ठ कांग्रेसी नेता बिजेंद्र यादव एडवोकेट अशोक कुमार यादव, महेश यादव, केके यादव,सुरेश कुमार यादव, रमेश यादव,केपी यादव, मनोज यादव, इंद्रपाल यादव, राजपाल यादव, संजय यादव, सतपाल यादव, संतोष कुमार यादव, सत्यवीर यादव, रामप्यारे यादव, रामसिंह यादव, सीबी यादव, आरएम यादव, एसआर यादव, सत्यप्रकाश यादव, मनोज यादव, योगेश यादव, विकल सिंह यादव, रामधन यादव नेत्रपाल यादव और राम अवतार यादव शामिल हुए।