श्री दूधेश्वर का जिक्र कर दी दिवाली की शुभकामनाएं
गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री दूधेश्वर नाथ की पावन धरा से सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहार का समय है, सभी लोग अधिक व्यस्त हैं। उसके बावजूद इतनी भारी तादाद में लोग एकत्र हुए हैं। सीएम योगी के भाषण शुरू होते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ दूधेश्वर नाथ की जमीन पर इक_ा हुए है। कांग्रेस स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है। भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस का काम हो गया है। ये वही कांग्रेस है, जिसने 1975 में आपातकाल लागू किया। ऐसे लोगों का लोकतंत्र की बात करना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मौके मिला तो कॉमनवेल्थ, कोल, समेत लाखों करोड़ के घोटाले और सुरक्षा को सेंध लगने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्ट्राचार था। अब इससे मुक्त है। भारत आज टॉप 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज की स्थिति ये हो गई है कि वह बार-बार फेल हो जाता है। जब रिजल्ट का पूछा तो बोलते है मैंने तो लिखा था लेकिन मास्टर जी ने कॉपी बदल दी। फिर दोबारा रिजल्ट आने पर कहा कि इस बार पेपर में प्रश्न सेलेबस के बाहर के थे।
तीसरी बार पूछने पर कहा कि मैं जब पेपर लिखने बैठा तो पेन की स्याही समाप्त हो गई। फिर रिजल्ट के समय पर चौथी बार भी पास नहीं होता है। इस बार कहते हैं कि सामने वाला तेजी से लिख रहा था। जिससे ध्यान बैठ गया। ऐसी स्थिति कांग्रेस की है।
पीएम के पिता को गाली दी इसलिए यहां इक_ा हुए: अतुल
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता को गाली देने वाली को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए लोग इक_ा हुए हैं। गाजियाबाद की जनता देश विरोधियों को जवाब देना बहुत अच्छे से जानती है।
विपक्ष सफल नहीं होगा: सुनील
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि विपक्ष अराजकता से सफल नहीं होगा। विपक्ष के पाप ही इतने है। राम से अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस को राम से माफी मांगनी चाहिए। 16 साल पहले देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था।
11:30 बजे ही फुल हो गई र्पािकंग
सुबह 11:30 बजे तक ही अधिकृत पार्किंग स्थल पूरी तरह फुल हो गए। इसके बाद बसें और गाडय़िां बेतरतीब तरीके से सडक़ किनारे ही खड़ी कर दी गईं। मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों के अवैध खड़े होने से सडक़ बेहद संकरी हो गई। सुबह 10:00 बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ता गया और देखते ही देखते राज नगर एक्सटेंशन की रफ्तार थम गई। पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में पूरी तरह नाकाम नजर आया। इसके साथ ही जहां जनसभा होनी थी, वहां भी लोगों की भारी भीड़ के कारण ज्यादा जगह नहीं बची। जनसभा स्थल पर जगह न होने के कारण लोग अंदर प्रवेश नहीं कर सके, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग बाहर से ही वापस लौटने लगे। जाम और अव्यवस्था के कारण न केवल आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि कार्यक्रम में पहुंचे कई समर्थक भी परेशान दिखे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग वापस लौट गए। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि लचर प्लानिंग का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा।