ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कराने के लिए पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एसीपी-2 कमलेश कांत के साथ थाना बादलपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग और कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।