गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के होनहार आईपीएस निपुण अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए राष्टï्रपति पदक से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में निपुण अग्रवाल को यह सम्मान दिया गया। निपुण अग्रवाल गाजिाबाद में डीसीपी सिटी जोन के पद पर तैनात रहे हैं। कमिश्नरेट बनने से पहले वो एसपी सिटी के पद पर उनकी तैनाती हुई थी और उनका क्षेत्र गाजियाबाद शहर से लेकर यूपी के बॉर्डर तक था। इस दौरान उन्होंने कई सराहनीय कार्य किये। बाद में पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद उनकी तैनाती डीसीपी सिटी जोन के पद पर हुई। इस दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा किया। निपुण का लंबा कार्यकाल गाजियाबाद में रहा। इसके बाद बतौर कप्तान उनकी अन्य जनपद में पोस्टिंग हुई उसके बाद फिर उन्हें प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में डीसीपी बनाया गया। वहां भी उन्होंने अपनी वर्किंग से लोगों के दिल में जगह बनाई। निपुण अग्रवाल को राष्टï्रपति पदक मिलने पर गाजियाबाद के लोगों ने बधाइयां दी।