गाजियाबाद (युग करवट)। गढ़ स्नान को जाते समय हुई भैंसा बुग्गी दौड़ के दौरान दो पक्षों में उस समय ठन गई कि जब एक जीप पर सवार भैंसा बुग्गी के कोचवान पर तंज कस दिया। फिर क्या था कि बुग्गी पर सवार युवकों ने पिस्टलें निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला गांवड़ी परतापुर में रहने वाले प्रथम पक्ष और एक गन्ना समिति के चेयरमैन के भतीजे के बीच का बताया जा रहा है। किठौर थाना पुलिस भी उक्त घटना की वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन मोड़ में आ गई है।