गाजियाबाद (युग करवट)। एसएचओ शालीमार गार्डन अवधेश त्रिपाठी की टीम ने कुछ दिनों के अंदर ही शालीमार गार्डन कौलोनी के भवन संख्या ७७ में रहने वाल ेविशाल गोविल के यहां हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार खुलासे के समय एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है जो वन मैन आर्मी की तर्ज पर खुद ही चोरी की वारदातों की झड़ी लगा चुका है। एसएचओ अवधेश त्रिपाठी की टीम ने जिस बदमाश को दबोचा है उसका नाम जाकिर निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली है। इसके अलावा से तीस लाख के जेवरात व कीमती सामन के अलावा मोटा कैश भी बरामद हुआ। पुलिस की माने तो जाकिर चोरी करने से पहले रैकी करता है। जब उस ेयह विश्वास हो जाता है कि उसके द्वारा चिंहित किये गये मकान व दुकान में काफी माल मिलसकता है तो वो मौका लगते ही टारगेट पर लिये मकान व दुकान में सेंध लगाकर वहां पर रखा हुआ माल चुरा लेता है।
पुलिस से बचने के लिये जाकिर जहां एक बार चोरी कर लेता है वहां काफी समय से नहीं जाता है।