गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत की टीम मुरादनगर पुलिस के साथ मिलकर अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये दोनों तस्करों की निशानेदही पर एक कैंटर में सामान के नीचे छुपाकर रखा हुआ १६२ किलोग्राम प्योरीफाई गांजे की खेप व अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस की माने तो तस्करों के पास से बरामद हुए गांजे की कीमत लगभग पौने दो करोड़ है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम प्रवीन त्यागी निवासी मोदीनगर व अरूण कौशिक निवासी मेरठ बताये। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो गांजे की खेप को उडि़सा से तस्करी करके दिल्ली एनसीआर में लाये हैं। दोनों तस्करों ने बताया कि वो पुलिस स ेबचने के लिये तस्करी के मादक पदार्थ को ट्रक में भर ेगये माल के नीचे छुपाकर लाते हैं। दिल्ली एनसीआर में लाकर मादक पदार्थ की खेप को मादप पदार्थ माफियाओं को मोटी कीमत वसूलकर बेच देते हैं। वो दोनों मादक पदार्थो की तस्करी पिछले काफी समय से कर रहे थे।