प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस भर्ती बोर्ड के अभ्यर्थियों की दौड़ के दृष्टिïगत आज पूर्व आईजी/जोनल ऑब्जर्वर आरके चतुर्वेदी ने ४७वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेनानायक चारू निगम एवं अन्य अधिकारियों को पूरी तरह से सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान श्री चतुर्वेदी के साथ ४७वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम और डीसीपी मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि यह दौड़ कल होगी।