समरकूल और सिंघम का सुपरहिट कॉम्बो
गाजियाबाद (युग करवट)। देश में अपनी मजबूत पहचान बना रहे समरकूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एंटरटेनमेंट और मार्केटिंग का संगम कैसे किया जाता है।
समरकूल के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम 3-द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मौके पर समरकूल ने अपनी ब्रांडिंग को सीधे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से जोड़ दिया है। समरकूल ने गैस द कन्क्लूजन नाम से एक धमाकेदार प्रमोशनल अभियान शुरू किया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन ने अभिनय किया है।
समरकूल के इस अभियान के तहत दर्शकों को फिल्म की कहानी का अंत क्या होगा, इसका अनुमान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाना होगा। समरकूल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना होगा एवं अपनी स्टोरी पर दृश्यम 3 के निष्कर्ष का अनुमान साझा करना होगा इसके साथ समरकूल को टैग करना होगा और तीन दोस्तों को जोडऩा होगा। समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता की मार्केटिंग रणनीति में हमेशा से सेलिब्रिटी कनेक्ट को प्रमुख स्थान मिला है।
अजय देवगन जैसे बड़े अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद अब उनके लोकप्रिय किरदार विजय सलगांवकर की पहचान को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जा रहा है। समरकूल का प्रयास है कि फिल्म को लेकर बनने वाली उत्सुकता के साथ समरकूल की ब्रांड विजिबिलिटी भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचे।
कंपनी के मुताबिक चयनित सैकड़ों विजेताओं को फिल्म देखने के लिए मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। संजीव गुप्ता की अगुवाई में समरकूल का यह अभियान सिर्फ प्रोडक्ट प्रमोशन तक सीमित न रहकर एंटरटेनमेंट और ब्रांड एंगेजमेंट को एक मंच पर लाने की एक बेहतरीन कोशिश है।