गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद सिटी जोन में कई प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह को नगर जोन से सेक्टर-9 विजयनगर चौकी प्रभारी, एसआई आरिफ को थाना विजयनगर से हल्का प्रभारी जलनिगम थाना विजयनगर, एसआई कमलदेव सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गुलधरा थाना नंदग्राम, एसआई प्रशांत रावत को पुलिस लाइन से हल्का प्रभारी पुराना बस अड्डा थाना सिहानी गेट,एसआई राजीव कुमार को थाना सिहानी गेट से चौकी प्रभारी मेरठ तिराहा,एसआई अंकित कुमार को नगर जोन से चौकी प्रभारी नवयुग मार्किट, एसआई प्रमोद कुमार को चौकी प्रभारी पटेल नगर से थाना नंदग्राम, एसआई संदीप कुमार को पुलिस लाइन से थाना नंदग्राम,एसआई सचिन कटारिया को पुलिस लाइन से थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, एसआई पूरन लाल को थाना कविनगर से हलका प्रभारी सेक्टर-2३ संजयनगर,एसआई शिवप्रताप सिंह को क्यूआरटी नगर जोन से थाना कोतवाली नगर भेजा गया है।