प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह मोदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीकरी गांव में एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ कि जब उस मकान में आधा दर्जन से अधिक राज मिस्त्री व मजूदर कार्य कर रहे थे। मकान के गिरने पर सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गये। हादसे के होते ही जहां मौके पर चीख-पुकार व अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया वहीं वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम की अगुवाई में पुलिस ने बचाव कार्य करन शुरू कर दिया। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने कुछ ही देर में बचाव कार्य करते हुए वहां पर काम कर रहे सात मजदूरों को जहां हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। श्री गौतम ने बताया कि सत्ते गुर्जर मकान बनवा रहा है। इस हादसे के दौरान वहां पर काम कर रहे छोटू, सचिन, दीपक, सोनी, नरेंद्र, पप्पू, मोंटी व बोबी मलबे के नीचे दब गये। छोटू निवासी फरीदनगर की मौत हो गई वहीं सात मजदूर घायल हो गये।