मृतक के पिता ने मां बेटे समेत कई पर कराई एफआईआर
गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात लोनी बॉडर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा हाजीपुर में रहने वाले नाबालिग बिनेश पुत्र राधेश्याम की हत्या उसके जिगरी दोस्त ने चाकू घोंपकर कर दी। इस वारदात की सूचना मिलने ही एसओ मुकेश सोलंकी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक किशोर के पिता राधेश्याम ने नाबालिग आरोपित, उसकी मां जमुना देवी पत्नी नवल सिंह व राकेश आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक विनेश न केवल पढ़ाई में होशियार था बल्कि खेल में भी वह कातिल किशोर से आगे था। जिसके चलते किशोर विनेश से जलन रखने लगा था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने जहां बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी थी वहीं अन्य अभियुक्त भी पुलिस के राडार पर आ गये हैं। कत्ल होने का कारण महिला भी हो सकती है।