ऐसे ही यूं कोई बड़ा नहीं बन जाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ऐसे ही यूं कोई बड़ा नहीं बन जाता जो संस्कारिक होते हैं वो किसी पद पर भी रहे वो कभी नहीं बदल सकते। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो बड़े पद पर जाने के बाद भी ना अपने संस्कार भूलते हैं और ना ही अपने बड़ों का सम्मान। राजनीतिक क्षेत्र में कई दशकों से सक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक कुछ ऐसे ही हैं। वो आज भी अपने बड़ों का जहां सम्मान करते हैं वहीं रिश्तों को भी निभाते हैं। इतना ही नहीं उनके बेटे साहिल मलिक भी बड़ों का सम्मान करने में पीछे नहीं है। क्योंकि यही संस्कार उनको परिवार और पिता से मिले है। कल वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक कविनगर स्थित पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर के निवास पर अपने पुत्र साहिल मलिक के साथ पहुंचे। पूर्व सांसद ने केपी मलिक से कहा कि एक अलग कुर्सी पड़ी थी वो उस पर बैठे लेकिन केपी मलिक ने कहा कि नहीं आप बड़े हैं इस पर आप बैठिए। कई बार कहने के बाद भी केपी मलिक नहीं बैठे और बराबर में कुर्सी पर ही बैठ गये। यही संस्कार और बड़ापन होता है। इतना ही नहीं उनके बेटे साहिल मलिक जो दिल्ली छात्र यूनियन के बड़े पदों पर रह चुके हैं उसके बाद भी वो बहुत ही विन्रम तरीके से सबसे मिले। इस दौरान केपी मलिक में राजनीति के कई पुराने साथियों का जिक्र किया और उन्होंने कहा कि रिश्तों से बड़ी कोई ताकत नहीं होती। उनका कहना था कि रिश्ते चाहे कैसे भी हों उन्हें बनाये रखना चाहिए। क्योंकि वो हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। केपी मलिक ने कहा कि रिश्तों की बदौलत ही वो आज राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी लगातार नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं जबकि इतिहास ये रहा है कि एक बार के बाद कोई दोबारा रिपीट नहीं हुआ। उसके पीछे यही कारण है कि उनको सभी समाज, सभी धर्म और सभी जातियों का हमेशा से सहयोग रहा है। वो हमेशा साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर के पुत्र विकास तोमर ने भी राजनीति के कई मुद्दों पर चर्चा की। विकास तोमर भी आज की युवा राजनीति में बहुत ही गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और पिता से विरासत में जो अनुभव मिला है उसके साथ वो अपने भी व्यक्तिगत संबंधों से भी लोगों में एक अच्छा संबंध बना रहे हैं। यही कारण है कि अब पूर्व सांसद की विरासत को बहुत ही खूबसूरती से विकास तोमर आगे बढ़ा रहे हैं।