गाजियाबाद (युग करवट)। खोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर विहार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रीति व उसकी दो साल की पुत्री की मौत के मामले ने उस समय दूसरा रूप अख्तियार कर लिया कि तब मृतका के परिजनों ने उन्नाव से आकर अनिरूद्घ उर्फ सोनू, उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये खोड़ा थाने में तहरीर दे दी। पुलिस के मुतबिक तहरीर देते हुए मृतका प्रीति के मायके वालों ने दामाद व उसके परिवार वालों पर प्रीति को शारारिक, मानसिक व आर्थिक प्रताडऩा देने और किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने तहरीरके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच करनी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।