गाजियाबाद (युग करवट)। श्रावण के पवित्र महीने में शहर विधायक संजीव शर्मा ने एक विशेष अनुष्ठान किया। उन्होंने अपने घर पर सवा लाख शिवलिंग का निर्माण किया। निर्माण पूरा होने पर उन्होंने सभी शिवलिंग का विधि विधान से पूजन कर रुद्राभिषेक किया। उसके बाद उनको गंगा जी में विसर्जित किया। इस दौरान पार्षद नीरज गोयल, संजय त्यागी आदि कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि विधायक संजीव शर्मा काफी धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति हैं। वह कई साल से अलग अलग स्थानों पर श्रीमदभागवत आदि कथाएं करा चुके हैं।