गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कांवड़ श्रद्घालुओं के स्वागत के लिए भव्य पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़, सचिव जीडीए विवेक मिश्रा, जीडीए अपर सचिव प्रदीप सिंह, डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।