घाटों पर की जा रही सजावट, पूजा वेदी हो रही हैं तैयार
गाजियाबाद (युग करवट)। कल से शुरू होने वाले छठ पूर्व को लेकर हिंडन नदी, गंगनहर सहित सौ से अधिक घाटों पर सूर्य को अघ्र्य देने की तैयारी अंतिम दौर पर पहुंच गई है। घाटों पर सफाई व्यवस्था के उपरांत वहां सजावट का काम शुरू हो गया है। घाटों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी रहे, इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैें तो वहीं सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से भी घाटों पर सजावट की जा रही है।
घाटों पर पूजा वेदी तैयार की जा रही है। हालांकि कई घाटों की मिट्टी को समतल कर वहां पूजा वेदी के लिए स्थान तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि जिले में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल जिले के लोग निवास करते हैं। जो लोग छठ पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते या जो यहां के स्थाई निवासी हो गए हैं वह धूमधाम से यहां छठ पूर्व मनाते हैं। यह संख्या हजारों में हैं। ऐसे में शहर में छठ पूर्व पर भी खासी धूमधाम देखने को मिलती है। जिले में पुरबिया जनकल्याण परिषद द्वारा जिला प्रशासन से 79 घाटों की परमिशन ली गई है। इसके अलावा भी कई स्थानों पर गड्डे आदि बनाकर अस्थाई रूप से सूर्य को अघ्र्य देने की व्यवस्था की जा रही है। एक अनुमान के अनुसार जिले में करीब सौ स्थानों पर घाट, गड्डे आदि तैयार कर अघ्र्य दिया जाएगा। पुरबिया जनकल्याण परिषद की राष्टï्रीय अध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि इस बार घाटों पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई है तो घाटों को सजाया जा रहा है। आज सुबह से हिंडन नदी में पानी आना शुरू हो गया है, ऐसे में व्रतियों को अघ्र्य देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा घाटों पर गंगाजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
सोसायटियों में भी हो रही तैयारियां
सूर्य का महापर्व छठ पूजा कल से शुरू होने जा रही है। जिले में इसके लिए सौ से अधिक स्थाई और अस्थाई घाटों पर सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। लेकिन बड़ी संख्या में ट्रांसहिंडन, राजनगर एक्सटेंशन में स्थित सोसाटियों में रहने वाले व्रती जो घाटों पर नहीं जा सकेंगे, उनके लिए सोसायटी में ही अघ्र्य देने की तैयारी चल रही है। सोसायटियों में बने स्विमिंग पूलों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। जहां स्विमिंग पूल की सफाई के साथ ही आसपास सजावट का काम किया जा रहा है। बड़ी संख्या में सोसायटी के लोग वहीं बने स्विमिंग पूल में सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत सम्पन्न करेंगे।
कल से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा
गाजियाबाद (युग करवट)। नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व कल से शुरू होने वाला है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का पहला अघ्र्य 15 नवंबर को अस्तांचल सूर्य को दिया जाएगा व 16 नवंबर को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही यह पर्व सम्पन्न होगा। इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि छठी मैया की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। चार दिवसीय छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय की परंपरा होती है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। इस दिन व्रती सुबह नहाकर सात्विक भोजन ग्रहण करते है। नहाय खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ सम्पन्न होता है। छठ पूजा के इन चार दिनों तक व्रत से जुड़े कई नियमों का पालन किया जाता है। पर्व के पहले दिन व्रती घरों की साफ-सफाई कर भगवान सूर्य को जल अर्पित कर व्रत का संकल्प लेते हैं। नहाय खाय के दिन बनने वाले पहले भोजन का भोग जिसमें लौकी-चने की दाल, कददू की सब्जी, चावल से सात्विक भोजन तैयार किया जाता है, उसे भगवान सूर्य को अर्पण किया जाता है। छठ पर्व पर स्वच्छता के साथ नियमों का भी पालन व्रती के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों को करना होता है। परिवार के सभी लोग पर्व के दौरान सात्विक भोजन करते हैं। दूसरे दिन 14 नवंबर यानि दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दिन गुड की खीर का प्रसाद बनाया जाता है, जिसे ग्रहण करने के उपरांत व्रती का 36 घंटे का व्रत शुरू होता है।
इस बार छठ पर्व का पहला अघ्र्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। इसके उपरांत 16 नवंबर को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का व्रत सम्पन्न होगा। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होता है, इसलिए सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है। वहीं छठी मैया को संतान, समृद्धि और परिवार की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। पहले दिन नहाय-खाय की विधि होती है जिसमें व्रती अपने शरीर और मन को शुद्घ करने के लिए गंगा घाट, नदी या तालाब पर स्नान करते हैं और उसके उपरांत शुद्घ, सादा और स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं। स्नान के बाद रसोई और पूजा स्थल को साफ किया जाता है। माना जाता है कि छठी मैया स्वच्छता और पवित्रता की प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी तरह की अशुद्धि नहीं होनी चाहिए। इस दिन व्रती एक बार ही भोजन करते हैं, जिसे (नहाय-खाय का प्रसाद) कहा जाता है। खाना कांसे या पीतल के बर्तन में और मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है तो वहीं खाना बनाने में आम की लकड़ी या गोबर के उपले का उपयोग किया जाता है क्योंकि इन्हें सात्विक और शुद्ध माना जाता है।