नोएडा (युगकरवट)। वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य समाचार पत्र चेतनामंच के संपादक आरपी रघुवंशी के पिता सोहनबीर सिंह का आज अचानक स्वर्गवास हो गया है। दोपहर को उन्होंने कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में अन्तिम साँस ली। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक गांव-गढ़ी नौआबाद जिला मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। उनकी मौत की सूचना से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर में शोक की लहर व्याप्त है। यहां के राजनीतिक, समाजसेवी, उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी, पत्रकार सहित हर वर्ग के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दुख की इस घड़़ी में दैनिक युग करवट परिवार कंधे से कंधा मिलाकर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।