गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली-मेरठ रोड पर शिवभक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को जलाभिषेक है। ऐेस में अब कांवडिय़ा तेजी से अपने गतंव्य की ओर निकल रहे हैं। आज कांवड़ मार्ग पर सबसे अधिक बाइक पर सवार कांवडिय़ों और डाक कांवड़ की हैं। हरियाणा, दिल्ली के डाक कांवड़ लगातार दिल्ली मेरठ रोड से निकल रही हैं। तो वहीं सैंकड़ों की तादात में कांवडिय़ां बाइक स्कूटी से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। आलम यह है कि दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवडिय़ो की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोई अपने नवजात बच्चे को हाथ गाड़ी में तो कोई शिवजी को अपने कांधे पर बैठाकर ला रहा है। तो वहीं पूरा का पूरा परिवार कांवड़ लेकर आ रहा है, बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर युवाओ की भारी तादात कांवड़ मार्ग पर दिखाई दे रही है। इस रोड पर आज सिर्फ भगवा रंग और बोल बम का जयघोष सुनाई दे रहा है। झांकी कांवड़ के साथ डीजे पर बजे भक्ति गीतों पर कांवडिय़ा झूमते नाचते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा और अन्य राज्यों के कांवडिय़ों दो दिन पहले ही निकल गए थे अब स्थानीय कांवडिय़ां और ग्रेटर नोएडा, दादरी, बम्हैटा, छपरौला, दिल्ली के कांवडिय़ां भारी तादात में आ रहे हैं। कांवडिय़ों के इस सैलाब को रोकने के लिए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर पुलिस बल, सिविल डिफेंस, डीवीएफ के स्वयंसेवक भी काफी संख्या में लगे हैं। एक्सटेंशन से यातायात को भी निकाला जा रहा है। कांवडिय़ों को रोक-रोक करे ट्रेफिक को निकाला जा रहा है। जिसे लेकर डयूटी पर मौजूद कर्मी भी मशक्त करते दिख रहे हैं। वहीं कांवडिय़ों की सेवा के लिए सिविल डिफेंस और स्वयंसेवी संगठनों के शिविर लगे हुए हैं जहां भी शिवभक्त विश्राम कर अपनी यात्रा की ओर बढ़ रहे हैं।