गाजियाबाद (युग करवट)। मेरठ रोड स्थित रैपिड मेट्रो पिलर नंबर-५२४ पर अविका सेवा समिति पर लगाए गए कावंड़ शिविर में जहां बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधियों का भी लगातार आना जारी है। क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजितपाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। समिति के अध्यक्ष अनुज देओल एवं पार्षद शीतल देओल सभी का स्वागत कर रहे हैं।